नागपुर। हार्डवेयर और मशीनरी के कारोबार से जुड़े एक व्यापारी के साथ कथित तौर पर 23 लाख रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने आपसी मिलीभगत कर दुकान में भेजे गए माल के बिलों में हेराफेरी की और बिलों में सामान की मात्रा कम दर्शाकर व्यापारी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। तहसील पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी अरुणकुमार शिवकुमार अग्रवाल (51), निवासी कैनाल रोड, रामदासपेठ, नागपुर का हार्डवेयर एवं मशीनरी ट्रेडर्स का व्यवसाय है। उनका कार्यालय तहसील पुलिस थाना क्षेत्र के लाल इमली चौक, गांधीबाग में स्थित है। इस मामले में आरोपी अक्षय नंदेश्वर (35), निवासी सदर, नागपुर, विदर्भ रीजन का सेल्स मैनेजर है। उसका विदर्भ क्षेत्र में कृषि सामग्री और इलेक्ट्रिकल सामान बेचने वाले व्यापारियों के साथ संपर्क था। वह शिकायतकर्ता की दुकान पर ऑर्डर देने का काम करता था।
November 23, 2026
0 Comment
2 Views
बिलो में हेराफेरी : व्यापारी से 23 लाख की धोखाधड़ी
by Digital Desk
नागपुर। हार्डवेयर और मशीनरी के कारोबार से जुड़े एक व्यापारी के साथ कथित तौर पर 23 लाख रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने आपसी मिलीभगत कर दुकान में भेजे गए माल के बिलों में हेराफेरी की और बिलों में सामान की मात्रा कम दर्शाकर व्यापारी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। तहसील... Read More














