नई दिल्ली-देश को आज नया चीफ जस्टिस मिल गया है। जस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। रविवार शाम जस्टिस बीआर गवई के रिटायर होने के बाद सूर्यकांत को देश का 53वां चीफ जस्टिस बनाया गया है। उनके शपथ समारोह में कई महान हस्तियों के साथ सात देशों के चीफ जस्टिस भी शामिल हुए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों और सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों के कई वर्तमान न्यायाधीशों की उपस्थिति में उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई शीर्ष गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। शपथ लेने के तुरंत बाद, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के पैर जिससे इस ऐतिहासिक अवसर में एक भावुक और पारंपरिक क्षण जुड़ गया।











