मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र आज से यानी 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। इससे पहले महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने राज्य की सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए कई गंभीर मुद्दे उठाए। विपक्ष ने सरकार को आर्थिक, प्रशासनिक और नैतिक रूप से विफल बताते हुए सत्र के दौरान जोरदार घेराव के संकेत दिए हैं। एमवीए ने मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित पारंपरिक चाय बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया।
वहीं मुख्यमंत्री फडणवीस ने बजट सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि विपक्ष का सिर्फ हवा में तीर चलाना और भाग जाना ठीक नहीं है। विपक्ष को सदन में अपने सारे डाउट (संदेह) उठाने चाहिए, हम उनका डिटेल में जवाब देंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे विपक्षी पार्टियों को चर्चा का पूरा मौका देंगे।
इस बीच, डिप्टी मुख्यमंत्री सुनीता पवार ने कहा कि वे अजितदादा का सपना पूरा करने के लिए काम करेंगी। इस बीच, डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भरोसा दिलाया कि वे चुनाव के दौरान किए गए ऐलानों को पूरा करेंगे।











