भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) जारी करने की धमकी और उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे आपराधिक मुकदमे के कारण दबाव में आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका अंतरिक्ष व्यापार समझौते को मंजूरी दी है।
राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित किसान महाचौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह इस करार को रद्द करके दिखाएं। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड (झुक गए) हैं। उनको फंसा दिया गया है। नरेंद्र मोदी ने दबाव में आकर यह करार किया है। यह डील (करार) नहीं है, यह किसान के दिल में तीर है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता चार महीने से रुका हुआ था, लेकिन ऐसा क्या हुआ जो प्रधानमंत्री मोदी अचानक इसके लिए तैयार हो गए? उन्होंने कहा, “इसके दो कारण हैं। पहला कारण अमेरिका में पड़ी हुई लाखों एपस्टीन फाइलें हैं। उसमें ईमेल हैं, मैसेज हैं और वीडियो हैं।” गांधी ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम अमेरिका में जारी एपस्टीन फाइल्स में शामिल है और प्रधानमंत्री मोदी को धमकाने के लिए उनका नाम जारी किया गया है। (पेज 6 पर)











