जैवलिन में रिंकू-अजीत, दौड़ में सौम्या-राधा और शूटिंग में मोना-अवनी ने गोल्ड-सिल्वर दोनों दिलाया
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही दिन धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। भारत ने सोमवार को चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य समेत कुल 11 पदक अपने नाम किए। इस शानदार शुरुआत के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया। शूटिंग में मोना अग्रवाल, पैरा एथलेटिक्स में निषाद कुमार, सौम्या और रिंकू ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। वहीं, तीरंदाजी में शीतल देवी ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। उन्होंने राकेश कुमार के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।
रिंकू ने 65.11 मीटर का थो फेंक सोना जीता
एशियन पैरा गेम्स में भारत के रिंकू ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो एफ 46 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 65.11 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया। भारत के अजीत सिंह 65.02 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। इंडोनेशिया के रिजाल बागुस सवितियोनो ने 55.30 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। सौम्या ने 5 मिनट 12.39 सेकंड में रेस पूरी की निकाला। उन्हें 621 पॉइंट्स मिले। भारत की वेंकटेश राधा ने गाइड गोविंद सोलंकी के साथ 5 मिनट 30.90 सेकंड का समय लेकर सिल्वर मेडल जीता। जापान की मीरा सासाकी 336 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
निषाद कुमार ने पुरुषों की लॉन्ग जप में गोल्ड जीता
एशियन पैरा गेम्स में भारत के निषाद कुमार ने पुरुषों के लॉन्ग जैप टी47 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने फाइनल में 7.11 मीटर की छलांग लगाई। निषाद ने यह दूरी दो बार हासिल की। उज्बेकिस्तान के ओमादबेक खसानबेव ने 6.99 मीटर की सीजन बेस्ट छलांग के साथ सिल्वर, जबकि श्रीलंका के मोहम्मद सफ्यन ने 6.55 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
मोना अग्रवाल ने 250 अंक, अवनी लेखरा ने 249.6 अंक हासिल किए पैरा एशियन गेम्स में मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता। ये दोनों मेडल R2 विमेंस 10 मीटर राइफल शूटिंग की SH1 कैटेगरी में आए। इसमें कमर से नीचे की दिव्यांगता वाले शूटर हिस्सा लेते हैं। मोना ने 250.0 अंक और अवनी ने 249.6 अंक हासिल किए। कोरिया की युनरी ली ने 227.9 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
आखिरी शॉट तक चला गोल्ड मेडल मैच
जयपुर की दोनों निशानेबाजों के बीच मुकाबला 24 शॉट के फाइनल के आखिरी शॉट तक चला। निर्णायक शॉट से पहले मोना 0.1 अंक की बढ़त पर थीं। उस समय स्कोर 239.1 और 239.2 था। मोना ने आखिरी शॉट में 10.8 अंक हासिल किए। अवनी ने 10.5 अंक बनाए। अवनी के सिल्वर मेडल से भारत को 2028 लॉस एंजिल्स पैरालम्पिक्स के लिए दूसरा कोटा स्थान मिला। मोना ने पिछले महीने साउथ कोरिया में वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट (WSPS) वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीतकर पहला कोटा दिलाया था।
जुडो में कोकिला का सिल्वर, कपिल को ब्रॉन्ज
जुडो में भी भारतीय खिलाड़ियों ने ये पदक जीते। दृष्टिबाधित कोकिला ने महिलाओं के J2-52 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया। फाइनल में उन्हें किर्गिस्तान की आईबिके उलानबेक क्यो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।













