28 छक्के, 53 गेंद और 204 रन बनाकर रचा इतिहास
लोकवाहिनी, संवाददाता
नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसे तोड़ पाना शायद नामुमकिन होगा। 15 वर्षीय इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक है। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 28 गेंदों में शतक पूरा किया और 52 गेंदों में दोहरे शतक तक पहुंच गए। उन्होंने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस रिकॉर्डतोड़ पारी में वैभव ने 28 छक्के लगाए।
इसके साथ ही वह एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। वैभव सूर्यवंशी ने महज 28 गेंदों में शतक पूरा किया, जो वनडे क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने 40 गेंदों में 150 रन बनाए, जो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन हैं। वैभव ने सिर्फ 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर वैभव ने न्यूजीलैंड के चैड बोएस का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 103 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था।

















