जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
लोकवाहिनी, संवाददाता
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट को मार गिराया है। आतंकी ने मस्जिद में शरण ली हुई है। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकी को घेर लिया। सुरक्षाबलों ने लतीफ को सरेंडर करने का मौका भी दिया। लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी, जिसके बाद लतीफ को मार गिराया गया। कुलगाम के एसएसपी इनायत अली ने बुधवार को कहा कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में घिरे आतंकी लतीफ भट को आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया और देवसर के जांगलपोरा इलाके में एक मस्जिद के अंदर से सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
















