यामी गौतम, ममूटी और कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
एकता नगर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को भारतीय सिनेमा की शीर्ष हस्तियों को वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया और इस दौरान दिग्गज कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फालके पुरस्कार दिया गया, जबकि यामी गौतम, ममूटी और कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला. आदित्य सुहास जांभले द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी और मंगलवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की भव्य पृष्ठभूमि में आयोजित इस समारोह ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया. अभिनेता से निर्देशक बने रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिला, जबकि राजकुमर पेरियासामी को तमिल फिल्म ‘अमरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार मिला. यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. वहीं, ममूटी और कार्तिक आर्यन ने क्रमशः ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साझा किया.
सुमित्रा रॉय द्वारा निर्देशित एवं निर्मित ‘भंगार’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, जिसे रॉय ने प्राप्त किया. संजीव श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति से हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार प्राप्त किया. सच्छाना नामीदास को तमिल फिल्म ‘महाराजा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जबकि रोपाश्री वर्कार्डी को कन्नड़ फिल्म ‘मिथ्या’ के लिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित ‘मारण’ को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया. तेलुगु फिल्म पुष्पाः द रूल पार्ट-02 को सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन का पुरस्कार मिला, जबकि बंडेरेड्डी सुकुमार को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार दिया गया. आर. कलईवन्नन को तमिल फिल्म ‘अमरन’ के लिए संपादन का पुरस्कार मिला.
मनोज मुंतशिर को फिल्म ‘मैदान’ के गीत ‘जाने दो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला. बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा को ‘भक्षक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला. अभय जोधपुरकर को मराठी फीचर फिल्म ‘घरत गणपति’ के ‘नवसाची गौरी माझी’ गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का पुरस्कार मिला, जबकि वैकोम विजयलक्ष्मी को मलयालम फिल्म आरआरएम के ‘अंगूवाना कोनिलु’ गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पुरस्कार मिला. शाश्वत सचदेव को ‘आर्टिकल 370’ के गानों के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार मिला, जबकि जी.वी. प्रकाश कुमार को ‘अमरन’ के ‘बैकग्राउंड म्यूजिक’ के लिए सम्मानित किया गया. आर्टिकल 370 को कुल तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलें, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन शामिल हैं.














