पेपर लीक रोकने के लिए आज कठोर कानून लाएंगे : पीएम मोदी का इंस्टाग्राम पर ऐलान
लोकवाहिनी, संवाददाता
नई दिल्ली। पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और नया वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम ने कहा कि पेपर लीक पर कल (सोमवार) कठोर कानून लाएंगे। नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों पर एक सशक्त कार्य-दल का गठन किया गया है। पीएम मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर ये वीडियो संदेश जारी किया गया है। पीएम ने ये वीडियो भी मोबाइल के सेल्फी कैमरे से रिकॉर्ड किया है। पेपर लीक के मुद्दे पर बोलते हुए पीएम ने कहा, फ्रेंड्स विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार लगातार अनेक कदम उठा रही है। जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे जेलों में सड़ रहे हैं। पीएम ने कहा, हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं। हम कल पार्लियामेंट के अंदर भी कठोर कानूनों के प्रावधान के साथ नया कानून बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें भविष्य के लिए सोचना है। हमारी परीक्षा पद्धति विश्ववस्त हो। हमारी परीक्षा पद्धति ट्रांसपेरेंट हो। हमारी परीक्षा पद्धति में सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो।
पीएम मोदी ने आगे कहा, इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन निलेकणि के नेतृत्व में एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाने का निर्णय किया है, जो एग्जामिनेशन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा। जल्द से जल्द आने वाली परीक्षाओं को सुनिश्चित करने का काम इसके रिपोर्ट के आधार पर कर दिया जाएगा।
मन की बात : विश्वसनीय वैश्विक रक्षा साझेदार के रूप में उभर रहा भारत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत एक विश्वसनीय वैश्विक रक्षा साझेदार के रूप में उभर रहा है और लगातार अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कारगिल युद्ध में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष के दौरान भारतीय सैनिकों ने कठिन मौसम और दुश्मन की चुनौतियों के बावजूद असाधारण वीरता का परिचय दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, कारगिल विजय दिवस हमें गर्व से भर देता है। यह दिन वीर सैनिकों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि आज रक्षा उत्पादन हो या रक्षा निर्यात, भारत लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, भारत एक विश्वसनीय वैश्विक रक्षा साझेदार के रूप में उभर रहा है और देश अपनी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जुलाई की शुरुआत में वह इंडोनेशिया की यात्रा पर थे और उस दौरान ब्रह्मोस एवं अस्त्र मिसाइलों से संबंधित एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ।
युवाओं के लिए देश सबसे पहले : पीएम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं से संवाद किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि हमारे देश में सामूहिकता की परंपरा रही है। सामूहिकता से शक्ति आती है और गीत गाने से तनाव मुक्त होता है। इस समय सोलो ट्रैवलिंग का ट्रेंड चल रहा है। हर युवा, हर बेटी इसी भरोसे और आत्मविश्वास से आगे बढ़े। विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में 245 गांवों से 5000 से अधिक युवाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें माय भारत टीम के युवा सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। इन युवाओं ने सीमावर्ती इलाकों में स्थित गांवों के दौरे का अनुभव शेयर किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने संवाद किया और उनसे सीमावर्ती इलाकों में स्थित गांवों में उनके अनुभव के बारे में जाना। सीमावर्ती इलाकों की चुनौतियां और वहां हुए विकास की युवाओं ने आंखों देखी हकीकत युवाओं ने बताई।










