लोकवाहिनी, संवाददाता:पटना। सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे। उन्हें पहले भाजपा और फिर एनडीए (NDA) विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। सम्राट राजभवन पहुँचे और राज्यपाल से मिलकर उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि एनडीए के विधानमंडल की बैठक में उनके नाम पर एकतरफा सहमति बनी।
यहाँ तक कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ और सिर्फ सम्राट चौधरी का नाम ही सुझाया। बताया जा रहा है कि आज 11 बजे नए सीएम पद की शपथ लेंगे सम्राट चौधरी। बिहार में भारतीय जनता पार्टी की जमीन साल 2025 से पहले इतनी मजबूत नहीं थी लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन ने सबको चौंका दिया था। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि अब भाजपा अपना ही मुख्यमंत्री बनाएगी लेकिन नीतीश कुमार को सीएम बनाया गया। हालांकि भाजपा को अपना सीएम बनाने में भले ही थोड़ा समय लगा हो लेकिन आखिरकार सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के तौर पर चुन लिए गए।











