नागपुर। गर्लफ्रेंड को महंगी रेसर बाइक पर घुमाने का शौक एक युवक को वाहन चोर बना गया। अजनी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार चोरी की बाइक बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय ओम उर्फ रवि नरेंद्र येडे, निवासी गाड़ीखाना, गणेशपेठ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अयोध्या नगर के लाडीकर लेआउट निवासी अजय पाटिल की केटीएम बाइक शताब्दी चौक के पास से चोरी होने के बाद अजनी थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें आरोपी की गतिविधियां सामने आईं। इसके आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को चोरी की केटीएम बाइक के साथ घूमते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने केटीएम बाइक चोरी करने के साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों से तीन अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने की बात भी स्वीकार कर ली।
July 15, 2026
0 Comment
1 Views
गर्लफ्रेंड को रेसर बाइक पर घुमाने के शौक ने बनाया चोर
by Digital Desk
लोकवाहिनी, संवाददाता नागपुर। गर्लफ्रेंड को महंगी रेसर बाइक पर घुमाने का शौक एक युवक को वाहन चोर बना गया। अजनी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार चोरी की बाइक बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है।... Read More














