नयी दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के सही समय पर फॉर्म में लौटने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग प्लेऑफ के चार स्थानों के लिये अब आठ टीमें दौड़ में हैं जबकि लीग चरण के दस दिन बाकी हैं। गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में पहुंचना तय लग रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने भी धीमी शुरूआत के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन सबसे हैरानी की बात पंजाब किंग्स का अचानक खराब प्रदर्शन है। अच्छी शुरूआत के बाद टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स बाहर हो चुके हैं। पीटीआई ने क्वालीफाइंग दौड़ में शामिल आठ टीमों के समीकरणों का जायजा लिया।








