कबीर दूसरे, जतिन तीसरे नंबर पर, आरोही देशपांडे बनीं महिला टॉपर
नई दिल्ली। जेईई (एडवांस) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार परिणामों में दिल्ली जोन का दबदबा देखने को मिला है। इस बार कुल 1,79,694 उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस के दोनों पेपर दिए थे, जिनमें से 56,880 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। कुल 56,880 उम्मीदवारों ने आईआईटी में दाखिला लेने के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
बात अगर टॉपर की करे तो आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक लाकर एआईआर 1 हासिल किया, दूसरे नंबर पर दिल्ली के कबीर चिल्लर और तीसरे नंबर पर झुंझुनूं (राजस्थान) के जतिन चाहर रहे। जबकि आईआईटी दिल्ली जोन की ही आरोही देशपांडे सीआरएल 77 के साथ टॉप रैंक वाली महिला उम्मीदवार बनीं। क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों में से 10,107 महिलाएं हैं। बता दें कि इस साल जेईई एडवांस परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा का समय 3 घंटे था। पहला पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला था।












