लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा अंतर्गत महानगरपालिका प्रशासन द्वारा 5 से 21 जून तक शहरभर में ‘विशेष स्वच्छता अभियान’ संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी को जोड़ते हुए बुधवार को श्रद्धास्थलों के परिसरों की सफाई की गई।
शहर के नेहरूनगर जोन अंतर्गत रमणा मारोती परिसर में महापौर नीता ठाकरे, जलप्रदाय विशेष समिति के उपसभापति विजय (पिट) झलके, नगरसेविका मंगला गवरे, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, जोन स्वच्छता अधिकारी आनंद खोडसकर समेत नगरसेवकों, मनपा अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों के साथ श्रद्धास्थल परिसर की सफाई कर सक्रिय सहयोग दिया।
गांधीबाग जोन – कल्याणेश्वर मंदिर में महिला एवं बाल कल्याण समिति की विशेष समिति की अध्यक्ष साधिका नंदनकर, नगर अधिकारी सतीश राऊत, नगर अधिकारी वैशाली उदापुरकर, सहायक आयुक्त घनश्याम पवार, कर्तव्य स्वच्छता अधिकारी सरिता खरें, संबंधित वार्ड के पार्षदों, नगर निगम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने पूजा स्थल के आसपास सफाई अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
सतरंजीपुरा जोन – खंडोबा मंदिर में पार्षद मनोज साबले, मुख्य अभियंता मनोज तलवार, कर्तव्य स्वच्छता अधिकारी राजेश गारविणे, वार्ड के संबंधित पार्षदों, नगर निगम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने पूजा स्थल के क्षेत्र में सफाई अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
स्वच्छता अभियान अंतर्गत आशीनगर जोन में कपिलनगर हनुमान मंदिर, कपिलनगर बौद्ध विहार परिसर में जोन सभापति आसिफ शेख के नेतृत्व में नगरसेवक दिनेश यादव, नगरसेविका भावना लोणार, संगीता पाटील, जोनल स्वच्छता अधिकारी भोला खोब्रागड़े समेत अन्य लोगों ने अभियान में सक्रिय सहयोग किया।
लकड़गंज जोन अंतर्गत प्रभाग 4 में आई भवानी मंदिर परिसर में मनपा की स्वास्थ्य समिति सभापति मनीषा अत्राम, नगरसेवक तथा नागपुर सुधार प्रन्यास के विश्वस्त ऋषभ गोतमारे, नगरसेविका निरंजना पाटील, जोनल स्वच्छता अधिकारी मंगल राऊत समेत स्थानीय नागरिकों और भक्तगणों ने भी सफाई अभियान में सक्रिय सहयोग किया।
धरमपेठ जोन अंतर्गत माता मंदिर परिसर में जोन सभापति धनश्री देशपांडे के नेतृत्व में नगरसेवक विजय होले, सहायक आयुक्त राजकुमार मश्राम, जोनल स्वच्छता अधिकारी लोकेश बासनवार, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेंद्र भट्टी समेत नागरिकों ने श्रद्धास्थल परिसर में सफाई अभियान चलाया।










