शिवसेना के स्थापना दिवस से पहले लगेगा बड़ा झटका
लोकवाहिनी, संवाददाता
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में अब उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लग सकता है। राजनीति से ऐसी खबरें आ रही हैं जो उद्धव ठाकरे की नींद उड़ा सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, उद्धव गुट के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत का मन बना लिया है। अगर यह सियासी पटकथा सच साबित हुई तो स्थापना दिवस से पहले उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लग सकता है। दो बागी सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं बाकी चार सांसद मंगलवार रात को दिल्ली पहुंचे है।
जानकारी के मुताबिक, ये छह बागी सांसद अलग गुट बनाएंगे और इसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) में विलय कर लेंगे। पार्टी में संभावित टूट को रोकने की कोशिश भी तेज है। इसके लिए सांसद अनिल देसाई और संजय राउत भी दिल्ली में मौजूद है। ऐसा माना जा रहा है कि शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस (19 जून) से पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तरफ से उद्धव ठाकरे को ये झटका दिया जाएगा। बता दें कि सात सांसदों के साथ, शिवसेना (शिंदे गुट) केंद्र में बीजेपी की तीसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है।










