सुखेंदु शेखर, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक
राज्यसभा और पार्टी की छोड़ी थी सदस्यता
लोकवाहिनी, संवाददाता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर राज्यसभा उपचुनाव होने वाले हैं। यह चुनाव उस सीट पर होगा जो तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी। इससे पहले तृणमूल के पूर्व सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, प्रकाश चिक बड़ाईक और सुष्मिता देव गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि आगामी राज्यसभा चुनाव में इन तीनों को नये सिरे से भाजपा के कोटे से संसद के उच्च सदन में भेजा जाएगा। दूसरी तरफ, हाल ही में तृणमूल से एनसीपीआई में शामिल हुए सांसद यूसुफ पठान और शताब्दी रॉय नबन्ना में मौजूद हैं। समिक भट्टाचार्य ने कहा कि इन सांसदों ने पहले ही टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था। अब वे औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए हैं। ‘भय आउट, भरोसा इन’ के नारे के साथ भाजपा ने चुनाव लड़ा था और जनता ने समर्थन दिया था। टीएमसी के पूर्व नेताओं को भाजपा में शामिल कराने के दौरान पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में अब लोकतांत्रिक माहौल मजबूत हो रहा है और 95 फीसदी से अधिक वोटरों ने बिना किसी डर के मतदान किया।













