नागपुर। महानगरपालिका के अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी के कारण कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं लेने के कारण चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। ड्राइवर जिला संघटना ने शिवसेना के नितिन तिवारी एवं नगरसेवक परिवहन समिति के सदस्य शैलेश पांडे की प्रमुख उपस्थिति में कामगार नेता कमलेश त्रिपाठी, संजय सिंह, मनोज शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारियों की मांग को लेकर हिंगना, वाठोड़ा और मोरभवन डिपो में हड़ताल की। दूसरी ओर अलग-अलग बस स्टॉपिज पर महिला-पुरुष बच्चे बस का इंतजार करते नजर आये। आपली बस के ड्राइवर कंडक्टरों ने किया चक्का जाम की…
चालकों का फूटा गुस्सा, थमे पहिये
वजह से शहर में हर जगह हर स्टॉप पर लोग सिटी बस का इंतजार करते रहे। वही आटो वालों ने भी इसका फायदा उठाते हुए ज्यादा पैसे लिये। इस अवसर पर मोर भवन टर्मिनल पर शिवसेना शिंदे गुट के नगरसेवक शैलेश पांडे व नितिन तिवारी चालक, वाहक की समस्या सुन के टर्मिनल पर पहुंचे और उन्होंने मनपा अधिकारियों से मोबाइल पर बात की और उनको टर्मिनल पर पहुंचने के लिए कहा लेकिन 4 से 5 घंटे होने के बाद भी वहां अधिकारी नहीं पहुंचे जिससे चालक व वाहक का गुस्सा फूट पड़ा।












