हिमाचल प्रदेश में हादसा, दो घायल
लोकवाहिनी, संवाददाता
शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में उदयपुर-पांगी मार्ग पर पहाड़ी से विशाल चट्टानें एक टैक्सी पर गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में छह महीने का एक शिशु भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि कुल्लू से किलाड़ जा रहे वाहन में 15 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि विशाल चट्टानें गिरने से वाहन पूरी तरह उसके नीचे दब गया और वाहन के पिछले हिस्से में आग लग गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और सेना के जवानों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वाहन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त और आग की लपटों से घिरा हुआ देखा जा सकता है।









