पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री को नांदेड़ के गुरुद्वारे में निहंग ने कृपाण मारी, गिरफ्तार
लोकवाहिनी, संवाददाता
नांदेड़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में कृपाण से किए गए हमले में घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलाभ रोहन ने कहा, एक निहंग ने गुरुद्वारे के अंदर बादल पर कृपण से हमला किया। उन्होंने कहा कि हमलावर को गिरफ्त में ले लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि बादल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके दाहिने हाथ में दो-तीन टांके लगाए गए। उन्होंने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि विशेष सुरक्षा इकाई में तैनात पुलिस अधिकारी संतोष केंद्रे बादल को बचाने के प्रयास में घायल हो गये। बादल पर दोपहर लगभग एक बजकर 45 मिनट पर गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत के अंदर हमला किया गया। इससे पहले दिन में, बादल अकाली दल की सांसद एवं अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब गए थे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता आर.पी. सिंह ने बादल
पीएम मोदी ने जाना हाल, सीएम ने दिए जांच के आदेश
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी ली है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पुलिस को हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने और मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने गुरुवार को बताया कि नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के संबंध में उन्होंने महानिरीक्षक (आईजी) से बात की है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरी घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी पिछले दो वर्षों से गुरुद्वारे में स्वयंसेवक के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने धारदार हथियार से हमला किया और हमले को रोकने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस घटना का गंभीर संज्ञान लिया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुखबीर सिंह बादल की पत्नी एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य की आत्मीयता से जानकारी ली और उनके जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंनेौर को स्पष्ट आश्वासन दिया कि इस हमले के दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। हमलावरों के खिलाफ जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि हिंसा का ऐसा कृत्य पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने फडणवीस से इस घटना की पूरी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की। सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मैं नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हिंसा का ऐसा कृत्य पूरी तरह अस्वीकार्य है और लोकतांत्रिक समाज में इसकी कोई जगह नहीं है। राजनीतिक मतभेद और असहमतियां लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन हिंसा का सहारा लेना कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। यह पहली बार नहीं है जब बादल किसी हमले में बाल-बाल बचे हैं। दिसंबर 2024 में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक पूर्व आतंकवादी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर बादल पर गोली चला दी थी। उस व्यक्ति की पहचान नारायण सिंह चौरा के रूप में हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उस समय बादल पंजाब में शिअद सरकार द्वारा 2007 से 2017 तक की गई ‘गलतियों’ के लिए ‘तनखैया’ (धार्मिक सजा) घोषित किए जाने के बाद सेवा कर रहे थे।













