मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत की जांच अब सीबीआई की चर्चित अधिकारी सीमा पहुजा की निगरानी में होगी। सीबीआई मुख्यालय की स्पेशल क्राइम यूनिट में एसपी के पद पर तैनात सीमा पहुजा को इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ जांच अधिकारी के तौर पर डीएसपी पूरन कुमार और अन्य अधिकारी भी काम करेंगे। दिशा की मौत 8 जून 2020 को हुई थी। सीबीआई ने हाल ही में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच अपने हाथ में ली है। सीबीआई अब दिशा की मौत से पहले मुंबई में उनके मंगेतर रोहन रॉय के घर हुई पार्टी में मौजूद लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जांच एजेंसी पुराने रिकॉर्ड, गवाहों के बयान, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अब तक हुई जांच की भी दोबारा पड़ताल करेगी।
September 17, 2026
0 Comment
3 Views
दिशा सालियन मामले की निगरानी करेंगी सीमा पहुजा
by Digital Desk
मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत की जांच अब सीबीआई की चर्चित अधिकारी सीमा पहुजा की निगरानी में होगी। सीबीआई मुख्यालय की स्पेशल क्राइम यूनिट में एसपी के पद पर तैनात सीमा पहुजा को इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ जांच... Read More














