लेकिन सड़क पर लड़ने की नौबत आई तो हम पीछे नहीं हटेंगे : देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी पर पलटवार
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। नागपुर में महायुति की ओर से भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का नारा देते हुए भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा-महायुति की ओर से आयोजित इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले शामिल हुए। यह पदयात्रा यशवंत स्टेडियम से संविधान चौक तक निकाली गई। इससे पहले यशवंत स्टेडियम में एक सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा था कि, “अब लड़ाई संसद में नहीं, बल्कि सड़क पर होगी।” उनके इस बयान का संदर्भ देते हुए फडणवीस ने कहा कि जब तक संविधान है, तब तक लड़ाई संसद में ही होगी। हालांकि, सड़क पर लड़ने की नौबत आई तो उसके लिए भी हम तैयार हैं।














