570 घायल, 86 इमारतें गिरीं, 1500 से ज्यादा घरों को नुकसान
बोगोटा (कोलंबिया)। पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें कम से कम 132 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा 570 लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचाव दल और स्थानीय लोग मलबा हटाने में जुटे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 1,500 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। 18 स्वास्थ्य केंद्रों और 52 स्कूलों को भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा 7 एयरपोर्ट पर काम रोक दिया गया है। पांच शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रपति ने इमरजेंसी कमेटी की बैठक बुलाकर राहत और बचाव अभियान की निगरानी शुरू कर दी है। परेरा शहर में अकेले 60 लोगों की मौत हुई है। करीब 5 लाख की आबादी वाला यह शहर भूकंप के केंद्र से 64 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है।
August 12, 2026
0 Comment
1 Views
कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत
by Digital Desk
570 घायल, 86 इमारतें गिरीं, 1500 से ज्यादा घरों को नुकसान बोगोटा (कोलंबिया)। पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें कम से कम 132 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा 570 लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों की संख्या बढ़ने... Read More













