ब्रिटेन के प्रिंस विलियम बुधवार को मुंबई में फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के कार्यालय गए और इस दौरान उन्हें भारतीय सिनेमा के गीत-संगीत, नृत्य और गर्मजोशी भरे आतिथ्य की झलक देखने को मिली। जौहर ने प्रिंस विलियम को भारतीय सिनेमा की दुनियाभर में बढ़ती लोकप्रियता और देश में विभिन्न भाषाओं में बनने वाली फिल्मों के बारे में बताया। ब्रिटिश राजगद्दी के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम ने मुंबई के अंधेरी स्थित धर्मा प्रोडक्शंस के कार्यालय में करीब 45 मिनट बिताए। इस दौरान करण जौहर, अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री करीना कपूर खान और कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अपूर्व मेहता ने उनका स्वागत किया। पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों के एक समूह ने 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘कभी खुशी, कभी गम’ के लोकप्रिय गीतों ‘से शावा शावा’ और ‘बोले चूड़ियां’ पर नृत्य प्रस्तुत किया
November 19, 2026
0 Comment
2 Views
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में ब्रिटेन के प्रिंस
by Digital Desk
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम बुधवार को मुंबई में फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के कार्यालय गए और इस दौरान उन्हें भारतीय सिनेमा के गीत-संगीत, नृत्य और गर्मजोशी भरे आतिथ्य की झलक देखने को मिली। जौहर ने प्रिंस विलियम को भारतीय सिनेमा की दुनियाभर में बढ़ती लोकप्रियता और देश में विभिन्न भाषाओं में बनने... Read More
















