गोंदिया। संविधान जनजागृति अभियान के तहत संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार और जनजागृति के उद्देश्य से संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को गोंदिया में ‘वॉक-टाक-लाइव फॉर संविधान’ यानी संविधान मूल्यों के मार्ग पर चलें, बोलें और संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं, इस संकल्पना पर आधारित संविधान जनजागृति रैली का आयोजन किया गया। महात्मा ज्योतिराव फुले के जन्म द्विशताब्दी वर्ष तथा महाड चवदार तालाब सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष की पृष्ठभूमि में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों और मैत्री मल्टीपर्पज सोशल वेलफेयर सोसायटी (रजि.), गोंदिया के अंतर्गत संविधान मैत्री संघ, गोंदिया के संयुक्त तत्वावधान में इस रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा चौक, प्रशासकीय इमारत से संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन और बाबासाहेब को अभिवादन के साथ हुई। इसके बाद रैली नेहरू चौक और गांधी प्रतिमा चौक से होते हुए महापुरुषों को अभिवादन कर पुनः डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा चौक पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षक, विद्यार्थी तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता, सामाजिक समता और मानवीय गरिमा जैसे विषयों पर आधारित आकर्षक जागरूकता संबंधी फलक और पोस्टर हाथों में लेकर जनजागृति की। विशेष बात यह रही कि कुछ विद्यार्थियों ने क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, महात्मा ज्योतिराव फुले, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और माता रमाई की वेशभूषा धारण कर उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों का संदेश रैली के माध्यम से दिया। इस पहल से रैली को विशेष आकर्षक स्वरूप मिला।
कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। साथ ही संवैधानिक मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान ‘भारतीय संविधान का विजय हो’ और ‘संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का विजय हो’ जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर. जी. वाघमारे, जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेश बालके, समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त किशोर भोयर, जिला बार काउंसिल के अध्यक्ष एड. सचिन बोरेकर, एस. एस. गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शारदा महाजन तथा गुरु नानक स्कूल की प्राचार्य महेरूख शेख उपस्थित थीं। संविधान मैत्री संघ की ओर से सी. पी. बिसेन, वसंत गवली, शीतल बोरकर, दिलीप गौतम, आशीष चौहान, आदेश गंगवीर, हंसा बावनकर, पद्मा उके, कुंदा चांडिकापुरे, वंदना तुरकर, रोहित सतदेवे आदि ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन प्रा. डॉ. दिशा गेडाम ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संविधान मैत्री संघ के संयोजक अतुल सतदेवे ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए एस. एस. गर्ल्स कॉलेज की ओर से प्रा. डॉ. ईश्वरी खट्याणी, प्रा. संदीप राहुल, प्रा. लालजी सपाटे, प्रा. चिन्मय दुरुगकर, प्रा. धुवारे, प्रा. शेंडे, प्रा. पुरुषोत्तम वासनिक, राष्ट्रीय सेवा योजना, श्री गुरु नानक स्कूल प्रशासन, संविधान मैत्री संघ, एम. जी. पैरामेडिकल, जिला विधि सेवा प्राधिकरण तथा सहायक आयुक्त, समाज कल्याण कार्यालय ने सहयोग किया। आयोजकों की ओर से बताया गया कि रैली में अनुशासित, रचनात्मक और प्रभावी सहभागिता करने वाले स्कूलों का विशेष सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ ही न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं में जागरूकता पैदा करना था।


















