नागपुर निकाय चुनाव में वंचित का प्रदर्शन अच्छा रहेगा
आगामी निकाय चुनाव के मद्देनज़र प्रेसवार्ता कर वंचित युवा नेता सुजात आंबेडकर ने निकाय चुनाव में हो रही मनमानी और गडबड़ी को उजागर करते हुए कहा कि सत्तापक्ष कई जगह लोगों को डरा धमका कर दहशत से चुनाव जीतने की कोशिश कर रहा है। कई जगह पैसे बांटे जाने का सनसनीखेज आरोप भी उन्होनें लगाया। साथ ही निकाय चुनाव में वंचित का अच्छा प्रदर्शन रहेगा ऐसी बात भी उन्होंने कही .











