वडेट्टीवार का सरकार पर बड़ा हमला, विदर्भ के फंड में हेराफेरी का किया दावा
नागपुर:विपक्ष के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है और चाय समारोह का बहिष्कार घोषित किया। उनका आरोप है कि सरकार ने परंपरा तोड़ते हुए दोनों सदनों में विपक्ष के नेता का पद जानबूझकर खाली रखा गया है।
वडेट्टीवार ने आगे कहा कि राज्य में किसान आत्महत्याएँ लगातार बढ़ रही हैं, कच्चे कपास पर आयात शुल्क शून्य होने से किसानों की हालत और बिगड़ी है। उन्होंने दावा किया कि देश की 38% किसान आत्महत्याएँ महाराष्ट्र में हो रही हैं। वही,राज्य की आर्थिक स्थिति को “गंभीर संकट” बताते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पर 9 लाख करोड़ का कर्ज है, और निधि वितरण में बड़े पैमाने पर भेदभाव किया जा रहा है।
साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में रोज़ 24 नाबालिगों पर अत्याचार के मामले दर्ज हो रहे हैं, और कानून-व्यवस्था बदहाल है। पुणे में बढ़ते अपराध, संतोष देशमुख जैसे मामलों और VIP ट्रीटमेंट के आरोप भी लगाए गए है। वडेट्टीवार ने ठेकेदारों की आत्महत्याएँ, जमीन घोटाले, कोल् वाशिंग विवाद, और विदर्भ के सिंचाई फंड को दूसरे क्षेत्रों में मोड़ने जैसे मुद्दे उठाए गए है। उन्होंने आगे कहा कि कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएँ बंद पड़ी हैं और चुनाव में पैसो के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग के आरोप भी लगाए है ।












