बिडगाव नगर पंचायत चुनाव का परिणाम कल, प्रशासन पूरी तरह तैयार
बिडगाव नगर पंचायत के चुनाव का परिणाम कल घोषित किया जाएगा। प्रशासन ने मतगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए शहर में कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की है।
मतगणना केंद्र के परिसर में इनर, आउटर और मिडल तीन स्तर की सुरक्षा कवच लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 3 पुलिस निरीक्षक और 64 कर्मियों की टीम तैनात है। स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा SRPF (State Reserve Police Force) द्वारा की जाएगी। मतगणना कार्य में 13 PSI और 12 महिला कर्मी भी तैनात किए गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी अमित घाटगे ने बताया कि निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनका कहना है कि मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न की जाएगी।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस की यह तैयारी इस बात को सुनिश्चित करती है कि किसी भी प्रकार की अनुचित घटना या अव्यवस्था मतगणना के दौरान नहीं होगी।











