नागपुर। मनपा चुनाव के लिए सुबह जारी मतगणना परिणामों के अनुसार, भाजपा गठबंधन ने महा-बढ़त बनाये रखी। ३८ वार्डों में से १५१ सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिनमें से भाजपा ने १०३ सीटों पर कब्ज़ा जमाया। कांग्रेस ३७ सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही।
शिवसेना (शिंदे समूह) के २ उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। एआईएमआईएम ने भी ६ सीटों पर जीत दर्ज कर तीसरे नंबर पर रही। नागपुर महापालिका की कुल १५१ सीटों पर ५१ फ़ीसदी मतदान हुआ था और शुक्रवार को घोषित नतीजों में भाजपा एक बार फिर बहुमत के साथ नागपुर में कब्ज़ा जमा चुकी है।
नागपुर की सत्ता पर पिछले १५ सालों से भाजपा का सियासी कब्ज़ा है। नागपुर में भाजपा लगातार तीन नगर निगम चुनाव जीत चुकी है और अपना मेयर भी बनाती रही है। इस बार भाजपा जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में उतरी थी। २०१७ के चुनावों में भाजपा ने १५१ में से १०८ सीटें जीतकर मनपा में दबदबा कायम रखा था। सभी उम्मीदवारों की जीत के बाद भाजपा द्वारा विजय यात्रा निकाली गई।












