CCTV जांच जारी – अज्ञात चोर का पता लगाने की कोशिश
नागपूर शहर के राजनगर शिर्के लेआउट में एक चौंकाने वाली घरफोडी हुई। गुरेंदरसिंग इंद्रजीतसिंग नय्यर (उम्र 49, प्लॉट नंबर 7, राजनगर शिर्के लेआउट के घर में अज्ञात चोरों ने प्रवेश किया और 65 लाख रुपये नकद तथा 70 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चुरा लिए। कुल चोरी का मूल्य लगभग 1.35 करोड़ रुपये है।
बताया गया कि पीड़ित परिवार अपने फार्म हाउस में शादी समारोह में गया हुआ था। घर पूरी तरह लॉक था, लेकिन चोर ने किचन की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी से कीमती सामान चुरा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की गई।
इस चोरी के मामले ने नगर में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपी तक पहुंचकर न्याय सुनिश्चित करेगी। पीड़ित परिवार और अन्य नागरिक अब पुलिस की सक्रियता से उम्मीद लगाए बैठे हैं।











