नागपुर। शहर में एक बड़ा औद्योगिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मिलकर ‘विदर्भ मेगा इंडस्ट्रियल एक्सपो’ का उद्घाटन किया। यह एक्सपो विदर्भ क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी और सरकारी अधिकारी शामिल हुए। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य विदर्भ क्षेत्र में नए उद्योगों को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
उद्घाटन समारोह में प्रमुख उपस्थिति: समारोह में महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, शिक्षा राज्य मंत्री पंकज भोयर, पूर्व सांसद अजय संचेती, राज्य सरकार के उद्योग सचिव डॉ. पी. अनबलगन, मुख्यमंत्री के मुख्य वित्तीय सलाहकार कौस्तुभ धवसे, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के सीईओ राजेश जेजुरीकर, अदाणी समूह (एयरपोर्ट्स) के निदेशक जीत अदाणी, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी के प्रबंध निदेशक बालसुब्रमण्यम प्रभाकरन और सोलर समूह के अध्यक्ष पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अन्य गणमान्य अतिथि: इसके अलावा VIA (VID) की टीम से अध्यक्ष आशीष काले, सचिव विजयकुमार शर्मा सहित संजय गुप्ता, गिरधारी मंत्री, अशोक गोयल, प्रसन्न देशपांडे, निर्भय संचेती, प्रसन्न मोहिले, विनोद तांबी, निखिल गडकरी, राजेश रोकड़े, रवि बोरटकर, प्रशांत उगेमुगे, महेश साधवानी, आलोक खंडेलवाल, अजय कपूर, महेंद्र क्षीरसागर और राजेश बागड़ी उपस्थित थे। विधायक परिणय फुके और राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की कुलपति मनाली क्षीरसागर भी विशेष रूप से मौजूद थीं।











