सूखे की जो संहिता है, उसके अनुसार ट्रिगर वन के मुताबिक होगा फैसला : देवेंद्र फडणवीस
लोकवाहिनी, संवाददाता
अमरावती। फिलहाल राज्य में सूखे की मार से किसान परेशान हैं। कपास, सोयाबीन, तुर, मूंग जैसी फसलें झुलस गई हैं। फसल धूप से जल जाने के कारण कुछ किसानों ने तो खेत में हल चला दिया है। दूसरी ओर सूखे की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा दोनों उपमुख्यमंत्री पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं। फसलों की स्थिति कैसी है, इसका जायजा ले रहे हैं। दूसरी ओर किसानों को तत्काल मदद की जाए ऐसी मांग विपक्ष की ओर से की जा रही है। किसानों के सवालों पर चर्चा करने के लिए दो से तीन दिनों का विशेष अधिवेशन बुलाया जाए, ऐसी भी मांग हो रही है। इस बीच, अब सूखा घोषित करने के बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। शुक्रवार को सूखे के संदर्भ में जीआर जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बारे में जानकारी दी है। फिलहाल फडणवीस अमरावती के दौरे पर थे।
अमरावती हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है। फसलों की स्थिति बेहद खराब है। विशेष: सोयाबीन हो, कुछ हिस्सों में कपास हो, उड़द हो, तुर हो सभी फसलों पर हमें यहां संकट देखने को मिल रहा है। इसलिए ही यह दौरा करके किसानों को किस प्रकार मदद की जा सकती है, यह हमारा प्रयास है। हमारी सूखे की जो संहिता है, उस संहिता के अनुसार ट्रिगर वन के मुताबिक सूखा घोषित करने का जो भी शासन आदेश है, यह आदेश हम जारी करने वाले हैं, ऐसा इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कहा है। शायद उसमें कोई सूखा प्रभावित क्षेत्र छूट गया तो ट्रिगर थ्री के अनुसार हम उस क्षेत्र को शामिल करेंगे, लेकिन प्रथम दृष्टया राज्य में बड़े पैमाने पर सूखा दिखाई दे रहा है, ऐसा सभी क्षेत्र जहां सूखा दिखाई दे रहा है, उन सभी क्षेत्रों को हम इसमें शामिल करने वाले हैं। किसानों को हमें अलग-अलग तरह की मदद करनी होगी। विशेष: चारे की कमी, पानी की कमी के संदर्भ में हम कार्रवाई करने वाले हैं, ऐसा भी इस दौरान फडणवीस ने कहा है। इस बीच कहीं भी खाद्यान्न की कमी न हो इसके लिए हम मदद करने वाले हैं।
किसानों को जो प्रत्यक्ष मदद करनी है, प्रति हेक्टेयर वह भी हम उन्हें करने वाले हैं। किसानों के बच्चों की शिक्षा में रुकावट न आए, इसके लिए भी हम उपाययोजना करने वाले हैं। इन सभी उपाययोजनाओं को करते समय जिन क्षेत्रों में पानी उपलब्ध होगा, ऐसे क्षेत्रों में रबी की बुवाई की जा सके, इसके लिए भी हम मदद करने वाले हैं। फिलहाल राज्य में गंभीर स्थिति पैदा हो गई है, इस स्थिति में अधिक से अधिक काम निकालकर रोजगार उपलब्ध कराने का सरकार का प्रयास होगा, ऐसा भी इस दौरान फडणवीस ने कहा है।
उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। कुछ लोग सूखे पर बोल रहे हैं। उन्हें थोड़ा अतीत में भी झांककर देखना चाहिए। उनके कार्यकाल में उन्होंने क्या फैसले किए? उसमें कितना समय लगा? उन्होंने किस तरह से मदद की? उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो उनके ध्यान में आएगा, उनसे बेहतर काम हम कर रहे हैं। मांग करने का हर किसी को अधिकार है, उस पर मैं आलोचना नहीं करूंगा।
हेक्टेयर पर भी मदद करेंगे
किसानों को अलग-अलग प्रकार की मदद करनी होगी। चारे की कमी, पानी की कमी के संदर्भ में हम कार्रवाई करने वाले हैं। खाद्यान्न की कमी पूरी करेंगे। उसका प्रबंधन करेंगे। प्रति हेक्टेयर मदद भी करेंगे। बच्चों की शिक्षा में रुकावट न आए इसके लिए जो भी उपाययोजना करनी है वह करेंगे। जिन क्षेत्रों में रबी की बुवाई की जा सकेगी, उन क्षेत्रों में भी मदद करने का हमारा प्रयास है, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया।












