3 पेंशन योजनाओं से इंदिरा गांधी नाम हटा
लोकवाहिनी, संवाददाता
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे के करीब 11.40 लाख कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने की मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, इस बोनस पर सरकार के 2,009 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिवाली से पहले बोनस की मंजूरी मिलने से रेलवे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए त्योहार से पहले महत्वपूर्ण घोषणा माना जा रहा है। इसके साथ ही कैबिनेट ने पेंशन योजनाओं और दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन के नियमों में भी बदलाव से जुड़े फैसले लिए हैं। इसके अलावा, सरकार ने तीन पेंशन योजनाओं से इंदिरा गांधी का नाम हटाकर उनमें प्रधानमंत्री शब्द जोड़ने का फैसला किया है। दिव्यांगों की पेंशन नियमों में भी बदलाव को मंजूरी दी गई है। इसके तहत अब दिव्यांगों को 18 साल की बजाय जन्म से पेंशन मिलेगी। कैबिनेट ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला भी लिया है।
दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव, पात्रता सीमा 40% करने का दावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, दूसरा फैसला देश के सामाजिक सुरक्षा दायरे (सोशल सिक्योरिटी नेट) को 2031 तक बढ़ाने और उसका विस्तार करने का है, जिसके लिए 53,428 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। (पेज 6 पर)













