श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्पण किया अर्ध्य
नागपुर। छठ पूजा के पहले दिन शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर सूर्यदेव को अर्ध्य अर्पित किया। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत ‘नहाय-खाए’ की परंपरा के साथ हुई। छठ महापर्व के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आने वाले दिनों में श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशाली की कामना करेंगे।
14 नवंबर (खरना) : व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को भगवान को भोग लगाने के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके बाद लगभग 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।
15 नवंबर (संध्या अर्घ्य) : तीसरे दिन नदी, तालाब या छठ घाटों पर एकत्र होकर डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है।
16 नवंबर 2026 (उषा अर्घ्य और पारण) : चौथे और अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रती पारण कर अपना व्रत पूरा करते हैं।
घाटों पर वेदी, मंडप और सुरक्षा के इंतजाम छठ पूजा के अवसर पर मनपा की ओर से शहर में चार प्रमुख स्थानों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों का निर्माण, वेदियों की व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्थाएं की गईं हैं। वहीं, गोरेवाड़ा परिसर में करीब 2,500 श्रद्धालुओं के लिए वेदी, नहाने और अर्ध्य देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
अंबाझरी और फुटाळा में अस्थायी घाट तैयार धरमपेठ जोन के अंतर्गत फुटाळा और अंबाझरी तालाब के किनारे अस्थायी घाट और मंडप बनाए गए हैं। परिसर में अस्थायी सुरक्षा दीवार के साथ घाट तैयार किए जा रहे हैं। जोन के सहायक आयुक्त राजकुमार मेध्यानी, कार्यकारी अभियंता मनोज गहे और उप अभियंता प्रमोद मोरखेड़े दोनों तालाबों पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
छठी मैया कौन हैं?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया को भगवान ब्रह्मा की मानस पुत्री और सूर्य देव की बहन माना जाता है। उन्हें प्रकृति के छठे अंश से उत्पन्न देवी यानी षष्ठी देवी के रूप में भी जाना जाता है। इन्हीं की आराधना के लिए छठ महापर्व मनाया जाता है। कहते हैं कि जब ब्रह्माजी सृष्टि की रचना कर रहे थे, तब उन्होंने अपने स्वरूप को दो भागों में विभाजित किया। उनका दायां भाग पुरुष और बायां भाग प्रकृति के रूप में प्रकट हुआ। प्रकृति को सृष्टि की अधिष्ठात्री देवी माना गया। प्रकृति देवी ने अपने स्वरूप को छह हिस्सों में बांटा था। उनकी छठा अंश मातृदेवी या देवसेना कहलाई, जिन्हें षष्ठी देवी के नाम से भी जाना जाता है। लोक परंपरा में यही देवी छठी मैया के रूप में पूजी जाती हैं।
छठ पर रेलवे स्टेशन पर छठ के गीतों से खिल रहे चेहरे
नागपुर के रेलवे स्टेशन के अनाउंसमेंट सिस्टम पर जब कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकजुआ जाए, उग हे सुरज देव और केल्वा के पात पर उगलन सुरजमल्ल जैसे लोकप्रिय छठ गीत गूंजते हैं तो यात्रियों के चेहरे खिल उठ रहे हैं। खासकर बिहार से दूर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में रहने वाले प्रवासी परिवारों के लिए ये गीत अपने घर, गाँव और परंपराओं से जुड़ने का माध्यम बन रहे हैं। यात्रियों के लिए ये गीत छठ की तैयारियों और घाटों की यादें ताजा कर रहे हैं। ट्रेनों की प्रतीक्षा में परिवारों के साथ बैठे बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों के बीच छठ गीतों की गूंज एक अलग ही माहौल बना रही है। गीतों के प्रसारण के दौरान जरूरी ट्रेन संबंधी घोषणाओं को बाधित नहीं किया जाता। के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मनपा के धरमपेठ जोन के अंतर्गत अंबाझरी और फुटाळा तालाब तथा मंगलवारी जोन के अंतर्गत पुलिस लाइन टाकली और गोरेवाड़ा तालाब के समीप अर्ध्य देने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
पुलिस लाइन टाकली में 80 वेदियों की व्यवस्था
पुलिस लाइन टाकली परिसर में विधायक विकास ठाकरे के हाथों प्रस्तावित 80 वेदियों का पूजन किया गया। नगरसेवक प्रमोद ठाकुर, जोन के सहायक आयुक्त अशोक गरटे और कार्यकारी अभियंता सुनील उईके के मार्गदर्शन में करीब 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है।

















