ब्लास्ट के दौरान युवक वहीं होने की आशंका, हिरासत में लिया गया युवक
अकोला, संवाददाता:दिल्ली ब्लास्ट मामले में अकोला जिले का एक युवक पुलिस निगरानी में था। ऐसा बताया जाता है कि वह युवक उस समय दिल्ली में था, पिछले कुछ दिनों से उसकी गतिविधि संदिग्ध पाई गई थी, इसलिए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर 10 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ में क्या पता चला, इसकी जानकारी देने से पुलिस बच रही है।
राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट 10 नवंबर की शाम को हुआ था। इस घटना में कई स्टेशन के पास लगभग 35 लोग घायल हुए थे। इस घटना से पूरी दिल्ली हिल गई थी। ब्लास्ट मामले की सुरक्षा व्यवस्था द्वारा जांच की जा रही है। अब इस मामले के तार अकोला जिले से जुड़ने नज़र आ रहे हैं।
इस संबंध में जांच शुरू हो गई है। इसका कारण जिले के एक युवक की संदिग्ध गतिविधियां पाई गई थी। यह घटना दिल्ली में ही हुई थी। पुलिस का संदेह दिल्ली के पिंकल स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक गाँव पर था। अपराध में उसकी संभावित संलिप्तता के कारण उसे निगरानी में रखा गया था। 10 नवंबर की दिल्ली में हुए ब्लास्ट के दौरान, युवक जिले से लापता हो गया था। उसी दिन, उसका मोबाइल फोन दिल्ली में पाया गया था।
विभिन्न माध्यम से पुलिस द्वारा युवक की खोज की गई थी पर वह हाथ नहीं आया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है। खासकर के समय यह युवक दिल्ली में क्या कर रहा था? वह युवक लगाना होने की शिकायत पिंकल पुलिस स्टेशन में दाखिल की गई थी।
युवक के मोबाइल और कॉल रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। अन्य माध्यमों से भी युवक के बारे में जानकारी जान को जा रही है। पुलिस पर एंल से जांच कर रही है। युवक को हिरासत में लेने और उससे पूछताछ करने की पूरी प्रक्रिया अत्यंत गोपनीयता के साथ की गई। क्या दिल्ली ब्लास्ट मामले में और अकोला की जांच के बीच कोई संबंध है? इस चर्चाओं का बाजार गर्म है। अकोला राज्य में संवेदनशील शहर के रूप में जाना जाता है। शहर में कई प्रकार के द्वेष भी हुए हैं। इसलिए पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।











