पिता और बेटा पहाड़ से गिरे, मां ने भी लगाई छलांग, पूरा परिवार खत्म
लोकवाहिनी, संवाददाता
छत्रपति संभाजीनगर। छत्रपति संभाजीनगर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की पहाड़ से गिरने पर मौत हो गई है। मृतकों में माता-पिता और बेटा शामिल हैं। इस घटना से जिले में शोक व्यक्त हो गया है। जिले के वालुज इलाके में स्थित खवड़्या पहाड़ पर यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। सामने आई जानकारी के अनुसार बेटा आत्महत्या करने के लिए पहाड़ पर गया था, उसे बचाने के लिए पिता भी पहाड़ पर गए, पिता को बेटे का धक्का लगने से दोनों ही पहाड़ से नीचे गिर गए, इस बीच बेटे और पिता के पीछे-पीछे इस पहाड़ पर उसकी मां भी आई थी। बेटा और पति को पहाड़ से नीचे गिरते देख मां ने भी पहाड़ से छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों की मौत हो गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है, कि पहाड़ से गिरने के कारण एक
पूरा परिवार खत्म हो गया है। एक ही परिवार के माता-पिता और बेटे की मौत हो गई है। बेटा आत्महत्या करने के लिए पहाड़ पर चढ़ा था, उसे बचाने के लिए उसके पीछे ही उसके पिता भी इस पहाड़ पर पहुंच गए, उन्हें धक्का लगने के कारण बेटा और पिता दोनों ही इस पहाड़ से नीचे गिर गए। इस बीच दोनों के पहाड़ से नीचे गिरने का सदमा मां सहन नहीं कर पाई, और इसी सदमे में मां ने भी पहाड़ से छलांग लगा दी। कुणाल मुरलीधर चांदवडे, मुरलीधर चांदवडे और संगीता चांदवडे इस घटना में मृतकों के नाम हैं। इस बीच बेटे के आत्महत्या करने की जानकारी पहले ही पुलिस को मिल गई थी, इसलिए पुलिस और नागरिक पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
संबंधित बेटा पहाड़ की चट्टान के किनारे खड़ा था, पिता ने उसे बचाने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन दुर्भाग्य से इस घटना में दोनों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई है। इस घटना से एक हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया है। घटना से जिले में शोक व्यक्त हो गया है। पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।













