महाराष्ट्र में इन दिनों बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई, रायगढ़ अकोला, परभणी, नांदेड़, लातूर और बीड जिलों में नदियाँ और नाले उफान पर हैं, जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा में कुछ स्थानों पर जनहानि हुई है, जबकि कुछ घटनाओं में सौभाग्य से बचाव कार्य सफल होने के कारण कई लोगों की जान बचाई गई है। वहीं रायगढ़ जिले में जेनित वॉटरफॉल में अचानक पानी का लेवल बढ़ गया, जिसमें 100 टूरिस्ट फंस गए। ग्रामीणों ने एक-एक कर सभी पर्यटकों को रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। नालासोपारा में सड़क पर पानी भरने से 20 कारें उसमें डूब गईं। मुंबई में 64 पेड़ गिर गए और 8 मकानों की दीवारें ढह गईं। मुंबई में अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई।
July 6, 2026
0 Comment
0 Views
महाराष्ट्र में बारिश का कहर:जनजीवन अस्त-व्यस्त
by Digital Desk
महाराष्ट्र में इन दिनों बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई, रायगढ़ अकोला, परभणी, नांदेड़, लातूर और बीड जिलों में नदियाँ और नाले उफान पर हैं, जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति... Read More













