बंगाल में 3500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन अवसर पर बोले राजनाथ सिंह
लोकवाहिनी, संवाददाता
कोलकाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत के पास ग्लोबल शिपबिल्डिंग हब बनने का बड़ा मौका है। पारंपरिक शिपबिल्डिंग देशों में इंडस्ट्री के भीतर पैदा हो रहे वैक्यूम का फायदा उठाकर भारत वैश्विक जहाज निर्माण केंद्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी वर्कफोर्स, मजबूत स्टील इंडस्ट्री और नई तकनीक अपनाने की क्षमता मौजूद है। राजनाथ सिंह कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स और यंत्र इंडिया लिमिटेड के पांच विस्तार प्रोजेक्ट्स की वर्चुअली आधारशिला रखने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इन परियोजनाओं पर पश्चिम बंगाल में करीब 3,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि शिपबिल्डिंग टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और पारंपरिक मैन्युफैक्चरर्स धीरे-धीरे अपना उत्पादन कम कर रहे हैं। ऐसे में भारत के लिए ग्लोबल शिपबिल्डिंग सेक्टर में अपनी जगह मजबूत करने का बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त मैनपावर, स्टील कंपनियों की मौजूदगी और नई तकनीक अपनाने की इच्छाशक्ति भारत को इस क्षेत्र में आगे ले जा सकती है। (पेज 6 पर)












