नशामुक्त मुंबई और महाराष्ट्र बनाने के लिए सरकार तत्पर : फडणवीस
लोकवाहिनी, संवाददाता
मुंबई। विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न मुद्दों से गूंज उठा। ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ पूछे गए सवालों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी। नशामुक्त मुंबई और महाराष्ट्र बनाने के लिए सरकार तत्पर है, यह फडणवीस ने स्पष्ट किया। आज सदन में मुख्यमंत्रियों ने आंकड़ों के साथ यह जानकारी प्रस्तुत की। विपक्ष ने आपत्ति जताई और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों के उत्तर मुख्यमंत्री फडणवीस ने विस्तार से दिए। सरकार ने विधानसभा में बताया कि राज्य में चार महीनों में 254 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त किए गए हैं। जनवरी से अप्रैल 2026 की अवधि में मादक पदार्थ रखने के मामलों में राज्य में 1,142 मामले दर्ज किए गए। इस कार्रवाई में 1,626 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 254.53 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए, यह जानकारी सरकार ने विधानसभा में दी। मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध 3,199 मामले दर्ज किए गए हैं, ऐसी जानकारी मुख्यमंत्री ने दी। फडणवीस बताया कि मुंबई समेत राज्यभर में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए मादक पदार्थ विरोधी टास्क फोर्स (एनटीएफ) की सातों यूनिट सक्रिय हैं। वर्ष 2025 में एनटीएफ और पुलिस ने मिलकर 523.17 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट किए। ड्रग तस्करी और बिक्री के बारे में सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है और दोषी पाए गए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ अभियान पुलिस बड़े पैमाने पर वसूली कर रहे हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हमारे पास ऑनलाइन ड्रग्स भेजे जा रहे हैं, ऐसा आरोप राष्ट्रवादी नेता जयंत पाटिल ने लगाया। वहीं ड्रग्स का रैकेट पुलिस के संरक्षण में चल रहा है, ऐसा आरोप नेता जितेंद्र आव्हाड ने लगाया। ड्रग्स के बारे में हम हमेशा इस सदन में चर्चा करते हैं। जहाँ-जहाँ ड्रग्स बेची जा रही है उसकी जानकारी पुलिस को दी जाती है फिर भी कार्रवाई नहीं होती। आज गली-गलियों में ड्रग्स की बिक्री हो रही है, ऐसा आरोप सुनील प्रभु ने लगाया। राज्य में यह एक गंभीर अपराध बन गया है। नार्को टेस्ट विभाग क्या कर रहा है? राज्य से बाहर बंदरगाहों पर ड्रग्स मिलती हैं, उन जगहों पर अपने पुलिसकर्मियों को भेजा जाए, ऐसी मांग जयंत पाटिल ने की। अभियान तथा नशामुक्त जनजागरण के लिये उच्चस्तरीय समिति गठित किए जाने की जानकारी सरकार ने दी। ऐसे मामलों में जितने भी पुलिसकर्मी दोषी पाए गए उन्हें बर्खास्त किया गया है। नार्को टेस्ट विभाग का विस्तारीकरण किया गया है। हर पुलिस स्टेशन में हम यह विभाग स्थापित कर रहे हैं। अच्छे अधिकारियों को एंटी-फोर्स में देने का प्रयास कर रहे हैं। अब मैं रोज नार्को टेस्ट के बारे में ब्रीफिंग लूंगा, ऐसी जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी। ड्रग्स के मामले में सलीम ढोलाला को गिरफ्तार किया गया है। सातारा में एक फैक्ट्री मिली, वह भी उसी की थी, ऐसी जानकारी मुख्यमंत्री ने दी। विभिन्न राज्यों में जाकर मुंबई पुलिस ने ड्रग्स के नेटवर्क को ध्वस्त किया है- मुंबई पुलिस की इस काम के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। मुंबई में 3 हजार स्कूलों और कॉलेजों में हमने कार्यक्रम शुरू किए हैं। हम ड्रग्स-फ्री के अभियान पर काम कर रहे हैं। जो लोग ड्रग्स के बारे में सूचनाएं देंगे उनके लिए हम इनाम रखेंगे और उस व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी, इसका हम ख्याल रखेंगे, ऐसा आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया।












