अयोध्या। चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों पर कार्रवाई तेज हो गई है। उनके जेल जाने के एक दिन बाद रविवार को छह आरोपियों के सात अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस की छह टीमों ने आरोपियों के घर पहुंच परिजनों से पूछताछ की और संपत्ति खरीद व निवेश से संबंधित कागजात खंगाले। साक्ष्य के तौर पर इसकी प्रति भी सुरक्षित की। विवेचक क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष त्रिपाठी के निर्देशन में हुई छापेमारी में विभिन्न मदों में किए गए निवेश, संपत्ति खरीद, ज्वैलरी, क्रेडिट व डेबिट कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य प्रपत्र और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। हालांकि पुलिस ने नकदी व आभूषण की विस्तृत जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा कि पुलिस टीमें आरोपियों की ट्रस्ट में तैनाती के समय से वित्तीय निवेश खंगाल रही हैं। देखा जा रहा कि इन लोगों ने किन-किन मदों में निवेश किया है। इसके लिए बैंक खाते का विवरण व मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
June 29, 2026
0 Comment
2 Views
चढ़ावा चोरी मामले में छह आरोपियों के ठिकानों पर छापे
by Digital Desk
अयोध्या। चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों पर कार्रवाई तेज हो गई है। उनके जेल जाने के एक दिन बाद रविवार को छह आरोपियों के सात अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस की छह टीमों ने आरोपियों के घर पहुंच परिजनों से पूछताछ की और संपत्ति खरीद व निवेश से संबंधित कागजात खंगाले। साक्ष्य के... Read More











