दीक्षाभूमि समेत पूरे नागपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। आगामी 70वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिन, विजयादशमी और नवरात्रिोत्सव के मद्देनजर नागपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस विभाग, नगर निगम, जिला कलेक्टर कार्यालय, एनआईटी, महावितरण और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया।
दीक्षाभूमि, ड्रैगन पैलेस, कामठी, नागरीक और भिलगांव सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों और जुलूस मार्गों पर विशेष व्यवस्था की गई है। नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा, डांडिया, देवी विसर्जन जुलूसों और सार्वजनिक समारोहों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे। सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने, यातायात नियंत्रण करने और अफवाहों या शरारतों को रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
आयुक्त ने संवेदनशील एवं स्थलों, जुलूस मार्गों और भीड़भाड़ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भीड़ अतिसंवेदनशील स्थानों, धार्मिक वाले क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक नियंत्रण, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, बिजली आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। नवरात्रिोत्सव के दौरान गरबा, डांडिया, देवी विसर्जन जुलूस और सार्वजनिक मंडलों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी तथा अफवाहों और गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं, साथ ही सभी संबंधित विभागों को समन्वय में काम करने के लिए कहा गया है। पुलिस ने नागरिकों से त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर विश्वास न करने और उन्हें फैलाने से बचने की अपील की है। नागपुर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत चल रहे त्योहारों के दौरान कुछ उच्च शक्ति वाले साउंड सिस्टम और लेजर/बीम लाइट पर प्रतिबंध लागू कर रखा है।
40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी
कामठी स्थित ड्रैगन पैलेस मंदिर में आगामी धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस समारोह के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं, जहां 14 से 21 अक्टूबर तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्रित होने की उम्मीद है। अधिकारी परिवहन, नागरिक सुविधाओं, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। दीक्षाभूमि और ड्रैगन पैलेस के बीच श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने 125 विशेष बस सेवाओं की योजना बनाई है। कामठी नगर परिषद पेयजल, स्वच्छता, मोबाइल शौचालय, स्ट्रीट लाइट और कचरा निपटान सहित आवश्यक सुविधाओं की देखभाल करेगी। बिजली की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के लिए एम्सईडीसीएल एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर भी लगाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को पांच क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिनमें 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, 300 जवान, 50 होम गार्ड और दो एसआरपीएफ इकाइयां तैनात किए जाएंगे। मंदिर परिसर और अन्य अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी जाएगी। एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे।













