नागपुर :14 दिसंबर की तड़के छत्तीसगढ़ से उज्जैन जा रहे योगेंद्र साहू की कार केळवद थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सावनेर–पांढुर्णा हाईवे पर उस वक्त हुआ, जब कार के आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक रफ्तार कम कर दी। अचानक ब्रेक लगने से कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं साहू परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ज्योति फाउंडेशन के अध्यक्ष हितेश दादा बनसोड और केळवद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह दुर्घटना श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए बड़ा झटका साबित हुई है और एक बार फिर सड़क सुरक्षा का मुद्दा चर्चा में आ गया है।










