अमरावती जिले के अचलपुर क्षेत्र में सामने आए एक गंभीर मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस प्रकरण में अब तक सोशल मीडिया पर आठ आपत्तिजनक वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें लेकर पुलिस जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इन सभी वीडियो में पीड़िता एक ही समुदाय से संबंधित बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है और प्रशासन सतर्क हो गया है।
इस मामले को लेकर अचलपुर से राज्य अल्पसंख्यक आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। इस संदर्भ मे प्यारे खान महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यांक आयोग अध्यक्ष, इन्होने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, आयोग की एक विशेष टीम कल घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत जांच करेगी और संबंधित सभी पहलुओं की रिपोर्ट तैयार करेगी।
अल्पसंख्यक आयोग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस भी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
इस पूरे मामले ने सामाजिक और कानूनी दोनों स्तरों पर गंभीर चर्चा को जन्म दिया है।









