सैनिकों ने पहाड़ी पर फहराया झंडा
तेल अवीव, एजेंसी:इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में स्थित 900 साल पुराने ऐतिहासिक व्यूफोर्ट किले और उसके आसपास की रणनीतिक पहाड़ियों पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है। इजराइली अधिकारियों द्वारा रविवार को साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में इस प्राचीन किले की चोटी पर इजराइली झंडे लहराते हुए देखे गए हैं। यह घटनाक्रम क्षेत्र में चल रहे सैन्य संघर्ष में एक बड़े बदलाव का संकेत देता है और इसे एक महत्वपूर्ण सामरिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कात्ज ने इस अभियान की सफलता की पुष्टि करते हुए बताया कि सेना ने आसपास के गांवों में कई दिनों तक चली भीषण जमीनी लड़ाई और हवाई हमलों के बाद यह कामयाबी हासिल की है और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यह पिछले 26 साल में लेबनान के भीतर इजराइल की सबसे बड़ी सैन्य घुसपैठ है। व्यूफोर्ट किला 700 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जिसके कारण इसका सैन्य महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। इस ऊंचाई से न केवल दक्षिणी लेबनान के एक बड़े हिस्से पर नजर रखी जा सकती है, बल्कि इजराइल के भी कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों की निगरानी संभव है। (पेज 6 पर)













