मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को विपक्ष द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर जनता का भरोसा कमजोर कर देश में अराजकता और भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वोट चोरी के दावों को खारिज करते हुए फडणवीस ने कहा कि मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि कोई वोट चोरी नहीं हुआ है। असल में राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है। मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करूंगा कि वे एक समिति बनाएं जो उनका दिमाग वापस लाए, ताकि वे देशहित में बात करें, सही बोलें और सच बोलें।
रविवार को नागपुर के रामगिरी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को जमकर निशाना साधा। फडणवीस ने कहा, राहुल गांधी संविधान को अपने हाथ में लेकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस पर जनता का भरोसा खत्म हो चुका है और वे स्वार्थवश उसे फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। सभी संवैधानिक संस्थाओं का महत्व बरकरार है। जब ये हारे थे तब उन्होंने ईवीएम को दोषी ठहराया था। अब उन्होंने चुनाव आयुक्त को सीधे घेरने की रणनीति बनाई है।
वोटों की चोरी नहीं, बल्कि विपक्ष के नेता का दिमाग चोरी हो गया है और ये प्रधानमंत्री से राहुल गांधी का दिमाग खोजने के लिए एक समिति गठित करने की मांग करेंगे। राहुल गांधी कुछ भी साबित नहीं कर सके। इसके विपरीत, उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। उन्होंने यह कहकर सैनिकों का अपमान किया कि चीन को सीमा पर तैनात सैनिकों को चीन पीट रहा है। वे लगातार झूठ बोलते हैं और फिर अदालत में माफी मांगते हैं। चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों में कोई विवाद नहीं है। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा है कि सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए थे।
अल निनो से निपटने तैयार रहना होगा
फरवरी के बाद इस संकट की तीव्रता कम होगी : मुख्यमंत्री फडणवीस
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। देश पर अल निनो का साया मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। इस अल निनो के कारण महाराष्ट्र को बड़ा नुकसान हुआ है। इस मानसून के पहले दो महीनों में मूसलाधार बारिश हुई, उसके बाद बारिश का खंड पड़ा है। इसलिए राज्य में सूखा पड़ गया है। कई किसानों के हाथ-मुंह तक आया निवाला प्रकृति ने छीन लिया है। किसानों का नुकसान करने वाला अल निनो का संकट कब कम होगा, इस पर सभी की नजर लगी हुई है। इस बारे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से भी समय-समय पर जानकारी दी जा रही है। इसी अल निनो संकट पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहली प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब जो अल निनो है, वह अभी और तीव्र होता जाएगा।
फरवरी में तीव्र होगा और फरवरी के बाद तीव्रता कम होगी। इस तरह का पैसिफिक ओशन का हीटिंग होता है। फरवरी के बाद ठंडक आना शुरू होगी। उसके बाद कम होगा। इसलिए हमें हर तरह की तैयारी में रहना होगा। अल निनो का प्रभाव बढ़ा, तो हमें जो दिक्कतें आएंगी, उसके लिए तैयारी में रहना होगा। किसानों की समस्या पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मूल रूप से हमने कल, 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त किया है। इन तहसीलों में मदद सभी को समान रूप से दी जाएगी। जो तत्काल चीजें करनी हैं, उसकी घोषणा की है। 12 उपयोजनाएं तत्काल हैं, उन्हें मंजूरी दी है। 1 ट्रिगर पर आदेश निकाला है, आगे की कार्रवाई शुरू की है। पंचनामे शुरू किए हैं। उचित मदद शुरू की है। इस संबंध में प्रक्रिया तेजी से कर रहे हैं। किसानों को उचित देने का काम राज्य सरकार की ओर से किया जा रहा है। बहुत कम तहसील हैं, उनके नाम सूची में नहीं हैं। वहां भी निरीक्षण होगा। वहां के नुकसानग्रस्त किसानों को ट्रिगर 3 के तहत शामिल करेंगे।













