विदाई : कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
लोकवाहिनी, संवाददाता
मुंबई। दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएं आज महाराष्ट्र के शेष हिस्सों से वापस लौट गई हैं। गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी हो गई है। झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट गया है। मानसून की वापसी की रेखा अब सुपौल, रांची, सुंदरगढ़, बरगढ़, बीजापुर, हैदराबाद, बेलगावी, पणजी तक पहुंच गई है। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून की और वापसी की उम्मीद है। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रायद्वीप से मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से भी अगले कुछ दिनों में मानसून की वापसी की संभावना है। आज, 8 अक्टूबर 2026 को, दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र के शेष सभी हिस्सों से, साथ ही गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना व ओडिशा के कुछ हिस्सों से और झारखंड व छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से पीछे हट गया है।
मानसून की वापसी की रेखा अब 27.5 उत्तर/86.5 पूर्व, सुपौल, रांची, सुंदरगढ़, बरगढ़, बीजापुर, हैदराबाद, बेलगावी, पणजी और 15 उत्तर/72 पूर्व इन क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। अगले 3 से 4 दिनों में पूर्वी भारत और उत्तर प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों से, साथ ही पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून की महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों से वापसी जारी है और केरल में तेज से भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
महाराष्ट्र में मानसून की वापसी की शुरुआत हो गई है, फिर भी कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की बौछारें, जबकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ आंधी-तूफान की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा दिए गए नए पूर्वामानुमान के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मौसम अस्थिर रहने की संभावना है। उत्तर भारत और पहाड़ी क्षेत्रों के कई हिस्सों में बिजली की कड़कड़ाहट, तेज हवाएं और गरज-चमक होने की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। दिल्ली, पटना और लखनऊ में छिटपुट बारिश की बौछारें हो सकती हैं, जबकि तमिलनाडु और केरल में तेज से भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र में मानसून की वापसी की शुरुआत हो गई है।
10 अक्टूबर तक मानसून चला जाएगा और उसके बाद फिलहाल भारी बारिश की संभावना कहीं भी नजर नहीं आ रही है। मौसम शुष्क रहने वाला है। अरब सागर से आने वाली गर्म और नम हवाओं के कारण मौसम बिगड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर बेहद छिटपुट बारिश होगी लेकिन इससे और गर्मी बढ़ने का डर है। सूखे की मार पड़नी शुरू हो रही है। अल नीनो का प्रभाव और अधिक तीव्र होने का डर है। स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल महाराष्ट्र में बेहद छिटपुट बारिश का अनुमान है। मानसून की वापसी की यात्रा शुरू हो गई है। पाकिस्तान की ओर से भारत की दिशा में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा है और वहां से हवाएं नीचे की ओर बढ़ रही हैं। दक्षिण भारत में बारिश बनी रहेगी। महाराष्ट्र में हालांकि फिलहाल तापमान बढ़ने के संकेत हैं।














