नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यक्रम में विभिन्न मांगों के ज्ञापनों की भीड़ उमड़ पड़ी। गडकरी से मुलाकात करने के लिए सुबह से ही नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे। इस दौरान अनुकंपा, तबादले जैसे विषयों के साथ-साथ सड़कों की मांग का ज्ञापन भी मंत्री महोदय को सौंपा गया। महल स्थित गडकरी वाडा में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में विभिन्न संस्थाओं, संगठनों के लोग अपने निवेदन लेकर पहुंचे। इसके अलावा व्यक्तिगत समस्याएं रखने के लिए भी लोगों ने मंत्री महोदय से मुलाकात की। इनमें विशेष रूप से तबादले के लिए, अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए, नई सड़कों की मांग के लिए लोगों ने निवेदन दिए। गडकरी ने निवेदन स्वीकार कर लोगों की बात सुनी। इसके साथ ही मलवाहिनियों, बिजली कनेक्शन आदि के संबंध में भी नागरिकों ने निवेदन दिए। दिव्यांग बंधुओं ने कृत्रिम अंगों के लिए निवेदन दिए। किसी को पैर की तो किसी को हाथ की आवश्यकता है। उन्हें आवश्यक सहायता करने के संदर्भ में कार्रवाई करने के निर्देश गडकरी ने दिए। कई लोगों ने चिकित्सा सहायता के लिए भी निवेदन दिया। किसी ने उपचार के लिए तो किसी ने दवाइयों के लिए सहयोग करने का अनुरोध गडकरी से किया।
October 26, 2026
0 Comment
0 Views
गडकरी के जनसंपर्क कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
by Digital Desk
लोकवाहिनी, संवाददाता नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यक्रम में विभिन्न मांगों के ज्ञापनों की भीड़ उमड़ पड़ी। गडकरी से मुलाकात करने के लिए सुबह से ही नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे। इस दौरान अनुकंपा, तबादले जैसे विषयों के साथ-साथ सड़कों की मांग का ज्ञापन भी मंत्री महोदय... Read More















