गोवारी समाज के 114 शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उपस्थित होकर हुतात्माओं को नमन किया। नागपुर महानगरपालिका की ओर से जीरो माइल चौक स्थित आदिवासी गोवारी हुतात्मा स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, महापौर नीता ठाकरे और उपमहापौर लीला हाथीबेड ने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को विनम्र अभिवादन किया।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. परिणय फुके, विधायक विकास ठाकरे, जोन सभापति यशश्री देशपांडे, नगरसेविका पूजा पाठक, नगरसेवक विजय दाणी, सुनील हिरणवार, योगेश पांचपोर, प्रमोद ठाकुर और शैलेश पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा आदिवासी गोवारी समाज संगठन के अध्यक्ष कैलास राउत, गोवारी स्मारक समिति के अध्यक्ष शालोक नेवारे, धरमपेठ जोन के सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम, जनसंपर्क अधिकारी मनीष सोनी, अमोल तपसे और शैलेश जांभुलकर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।













