नागपुर के वृंदावन कॉलोनी में 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप अचानक एक घर के स्टोर रूम में दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। पिछले 7–8 दिनों से कॉलोनी निवासी इस कोबरा को एक घर से दूसरे घर में घूमते देख रहे थे। स्टोर रूम से अचानक आई सनसनाहट की आवाज ने परिवार और आसपास के लोगों में दहशत फैला दी और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर के प्रसिद्ध ‘वाइल्ड एनिमल्स एंड नेचर हेल्पिंग सोसायटी’ के अध्यक्ष और मशहूर वाइल्डलाइफ़ रेस्क्यूअर शुभम जी.आर तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने साहस और कौशल दिखाते हुए कोबरा को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। इसे अंग्रेजी में Indian Spectacled Cobra कहा जाता है, और इसके काटने से 40–45 मिनट में इंसान की जान जा सकती है। इसमें Neurotoxic Venom पाया जाता है, जो अत्यंत घातक माना जाता है।











