लोकवाहिनी, संवाददाताजगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षा बलों की वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान के कारण 31 मार्च की समय सीमा से पहले ही देश से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि बस्तर से नक्सलवाद खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ के बस्तर से ही नहीं पूरे देश से नक्सलवाद का सफाया किया जा चुका है।
शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला नक्सलियों से ज्यादा प्रभावित था, लेकिन आज यहां नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में अब भय का माहौल खत्म हो चुका है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद पहली बार बस्तर आया हूं। बस्तर में विकास की नई शुरुआत हुई है। अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास न होने की वजह नक्सलवाद नहीं था, बल्कि नक्सलवाद की वजह से विकास नहीं हो रहा था। शाह ने कहा कि नक्सल मुक्त अभियान में कुछ तारीखों का ऐतिहासिक महत्व है – 13 दिसंबर, 2023, जब छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने शपथ ली, तब नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लिए दृढ़ अभियान शुरू हुआ। शाह ने कहा कि 24 अगस्त, 2024 को सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (डीजी) की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया था। शाह ने संवाददाताओं को बताया, “तीसरी तारीख, जिसके बारे में आप सभी जानते हैं – 31 मार्च 2026 (देश से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए केंद्र द्वारा निर्धारित समय सीमा)। सुरक्षा बलों के शौर्य, साहस और सर्वोच्च बलिदान के कारण, निर्धारित समय सीमा से पहले ही देश से नक्सलवाद का पूर्णतः उन्मूलन हो चुका है। 19 मई 2026 की तिथि महत्वपूर्ण है। बस्तर में विकास की नई शुरुआत हुई है। बस्तर के हर आदिवासी को एक गाय और एक भैंस देंगे। हम बस्तर संभाग में डेयरी का बड़ा नेटवर्क बनाने जा रहे हैं।











