नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दो दिवसीय भारत दौरे पर रविवार को दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह सोमवार को नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसमें ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, सड़क संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर रहेगा। मार्च 2026 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद बालेंद्र शाह की यह पहली भारत यात्रा है। दोनों नेताओं की बैठक से भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। बातचीत के बाद दोनों प्रधानमंत्री नेपाल में कई परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने से जुड़े समझौतों और दस्तावेजों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा।
November 23, 2026
0 Comment
1 Views
बालेंद्र शाह का दो दिवसीय भारत दौरा
by Digital Desk
नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दो दिवसीय भारत दौरे पर रविवार को दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह सोमवार को नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसमें ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, सड़क... Read More
















